अंकिता हत्याकांड के असली गुनहगार वीआईपी का नाम उजागर करो।
अंकिता हत्याकांड के असली गुनहगार वीआईपी का नाम उजागर करो। अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जाँच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में करो! देहरादून, 8 फरवरी 2026 पिछले कुछ समय से एपस्टीन फाइल ने दुनियां भर से सफेदपोश लोगों के काले और घृणित कारनामों को उजागर कर दिया है। अमेरिका से लेकर भारत तक के शासक वर्ग के प्रतिनिधियों के नाम इसमें हैं। भारत में एपस्टीन फाइल से कम बड़े कांड नहीं। यहाँ निठारी काण्ड से लेकर अंकिता काण्ड के रूप में वनतारा रिजॉर्ट तो मुजफ्फरपुर बालिका संरक्षण गृह से लेकर पलामू संरक्षण गृह, झारखंड तक और ऐसे अनगिनत घृणित कांड यहां हुए हैं। इसमें उच्च अधिकारियों से लेकर राजनेता और धर्म का चोगा पहने लोग शामिल रहे हैं। यहां पर्यटन के नाम पर उत्तराखंड को कथित देवभूमि कहकर अय्याशी के अड्डे में बदल दिया है। उत्तराखंड में जनवरी 2021 से मई 2023 में गुमशुदगी के कुल 3,054 रिपोर्ट हुई और 1132 लड़कियां लापता हुई। इनमें से 2961 महिलाएं और 1042 लड़कियां बरामद हुईं। ये सब केवल रिपोर्ट दर्ज आंकड़े हैं। लगभग 1000 महिलाएं और लड़कियां बरामद नहीं हुई। आखिर इनके साथ क्या हुआ? ये होटल, रिजॉर्ट ...