*वाराणसी जिला एवं उससे सटे इर्द गिर्द के जिलों (गाजीपुर , जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली, मछलीशहर) की जनता को जोड़ने हेतु हमारी योजना*

*वाराणसी जिला एवं उससे सटे इर्द गिर्द के जिलों (गाजीपुर , जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली, मछलीशहर) की जनता को जोड़ने हेतु हमारी योजना* *1. संपर्क, समन्वय, संवाद, सहयोग और सहकार के मूलमंत्र से क्रियान्वयन* *2.इस क्षेत्र की ऐतिहासिक, भौगोलिक,सामाजिक, राजनैतिक,सामाजिक स्थिति पर सर्वेक्षण रिपोर्ट* *3. इस क्षेत्र की जनता की मूलभूत आवश्यकता से संबंधित विभिन्न समस्याओं की सूची तैयार कर उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करना। इस हेतु जन सेवा केंद्रों के सहयोग से सरकारी योजनाओं, विभागों की विभिन्न अनियमितता, भ्रष्टाचार के शिकायती पत्रों का संग्रह केंद्र का निर्धारण कर उन आवेदनों को संबंधित विभागों में अग्रसारित करने में सहयोग करना।* *4. इस क्षेत्र में केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं स्थानीय निकायों द्वारा संचालित योजनाओं की जमीनी जानकारी को जनता तक पहुंचाना तथा जो अभी तक लाभ से वंचित है विशेष रूप से उसके आवेदनों को अंतिम प्रक्रिया तक पहुंचाने हेतु जन सेवा केंद्रों का सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करना।* *5. सरकारी योजनाओं की सूची तैयार करना एवं योजनावार, लाभुकवार, योजनाओं में हुई अनियमिततावार जानकारी प्राप्त कर जन सेवा केंद्रों के सहयोग से उसे उजागर करना।* *6. इन क्षेत्रों में विभिन्न जातियों के संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जातिगत जनगणना, जातिगत समीकरण एवं जातिगत स्थिति का अवलोकन कर उनकी अपेक्षाओं को समझना एवं अपने आगामी कार्ययोजना हेतु उसका उपयोग करना।* *7. क्षेत्र के समग्र विकास हेतु युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, सेवानिवृत कर्मियों के साथ मिलकर जनोपयोगी कार्यक्रमों की संरचना, बेरोज़गार का नियोजन तैयार करने में जन सेवा केंद्रों के सहयोग से अपनी भूमिका का निर्वहन* *8. किसी भी जाति, भाषा, धर्म, संप्रदाय में बिना भेदभाव किए समाज के अंतिम जन अर्थात शोषित, वंचित, दलित, पीड़ित, निर्धन, बेसहारा, दिव्यांग, विधवा, बुजुर्ग, परित्यक्त वर्ग को सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने हेतु जन सेवा केंद्रों के माध्यम से हरसंभव सहयोग प्रदान करना। इस हेतु समय समय पर कार्यशाला, प्रशिक्षण एवं कार्यक्रम की घोषणा करना।* *9. क्षेत्र में लघु उद्योग, ग्रामोद्योग एवं व्यापार तथा उत्पादित फसलों, उत्पादकों, एनजीओ, स्वयं सहायता समूह, FPO एवं जागरूक नागरिक तथा संगठनों की सूची, गतिविधि एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी जन सेवा केंद्रों के माध्यम से एकत्र कर वाराणसी को ऑपरेटिव सोसाइटी का गठन, विस्तारीकरण एवं क्रियान्वयन हेतु कंसल्टेंसी केंद्रों का संचालन करना।* *10.क्षेत्र के जागरूक नागरिक, संगठनों, समाजसेवियों , व्यापारियों, उद्योगपतियों, विभिन्न प्रोफेशनलों को उनके अधिकार और कर्तव्य जिम्मेवारी का पालन करने हेतु स्थानीय शासन प्रशासन तथा विधि विशेषज्ञों को जोड़कर कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित करना।* *11. उपरोक्त संदर्भ में आयोजित कार्यक्रम में सक्रिय सदस्यों की सूची तैयार करना जो अपने अपने क्षेत्र से स्थानीय निकाय, विधानसभा, लोकसभा चुनाव लड़ने हेतु प्रयास कर रहा हो अथवा इच्छा रखता हो। फिर ऐसे लोगों का नाम अपेक्षित राजनैतिक दलों/गठबंधन के पास अनुशंसित करना। ऐसे चिन्हित किए हुए लोगों को भारत गठबंधन के कार्यक्रम एवं उसके वाट्सऐप ग्रुपों से जोड़ना।* *12. उपरोक्त संदर्भ में समय-समय पर "भारत गठबंधन", नेतृत्वशाला, ब्लॉक एडॉप्शन प्रोग्राम, नेशनल/स्टेट/डिस्ट्रिक को-ऑपरेटिव के उद्देश्य, कार्यक्रम एवं उपलब्धियों से अवगत कराना एवं इच्छित व्यक्तियों की अलग सूची तैयार कर उन्हें जोड़ना।* *हमें आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि आपका उचित मार्गदर्शन, सहयोग और समर्थन हमें अवश्य मिलेगा। नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।* आपका _____ *गोपाल प्रसाद खटीक (आरटीआई सेवक)* *राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरटीआई सेना* *राष्ट्रीय सह संयोजक, भारत गठबंधन* *संयोजक, वाराणसी को-ऑपरेटिव सोसाइटी* *मकान नंबर-12, गली नंबर-5, चंदर विहार,* *निकट बालकनाथ मंदिर, आई. पी. एक्सटेंशन,* *नई दिल्ली–110092* *मोबाईल: 9910341785,8178949704* *ईमेल: sampoornkranti2025@gmail.com* *Twitter(X): @varanasilok2024* *Blog:www.sampoorn-kranti.blogspot.com*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरएसएस के किसी भी राष्ट्रीय प्रवक्ता ने तो एक शब्द भी नहीं बोला पीएम या पीएमओ को मैच के विरोध में

वर्ष 2014 के बाद प्रशासनिक निर्णयों, फाइल-नोटिंग्स और संभावित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग

क्या इस देश के नागरिक को गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए भी प्रशासन से इजाजत लेने की आवश्यकता है? : गोपाल प्रसाद खटीक आरटीआई सेवक