संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोदी चारों तरफ से फंस रहे हैं तब सर्वदलीय बैठक बुला रहे हैं।: गोपाल प्रसाद खटीक

प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा भाषण पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तीखा हमला किया। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए भाषण दिया और तुरंत चले गए। खेड़ा ने कहा कि मोदी दबाव में हैं, चाहे वह इजरायल, अमेरिका या किसी अन्य बाहरी दबाव का परिणाम हो। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान इस समय मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा है, जबकि यूपीए सरकार के समय भारत ने पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में डाला था।खेड़ा ने कहा, "आज भारत का कोई प्रभाव नहीं है और पाकिस्तान ही मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। हमारा लक्ष्य चीन से आगे बढ़ना था, लेकिन मोदी सरकार ने देश को पाकिस्तान से भी पीछे धकेल दिया है"। इस संदर्भ में भारत गठबंधन के राष्ट्रीय सह संयोजक गोपाल प्रसाद खटीक कहते हैं कि मोदी चारों तरफ से फंस रहे हैं तब सर्वदलीय बैठक बुला रहे हैं। यह बैठक तो पूर्व में ही होने चाहिए। यह देश का दुर्भाग्य है कि देश का नेतृत्व उनके हाथ में है जो झूठ पर झूठ बोल रहा है, और एक झूठ छुपाने के लाई सौ झूठ बोल रहा है। देश की जनता गैस की किल्लत और गैस की कालाबाजारी से जूझ रही है और...

उत्तम नगर (दिल्ली) के हस्तसाल रोड स्थित जे.जे. कॉलोनी में तरुण बुटोलिया खटीक की हत्या के मामले में दोषियों को कठोर दंड तथा पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय दिलाने हेतु निवेदन

---------- Forwarded message --------- From: Gopal Prasad Date: Tue, Mar 10, 2026, 1:14 PM Subject: उत्तम नगर (दिल्ली) के हस्तसाल रोड स्थित जे.जे. कॉलोनी में तरुण बुटोलिया खटीक की हत्या के मामले में दोषियों को कठोर दंड तथा पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय दिलाने हेतु निवेदन To: , , , , सेवा में, 1. श्री अमित शाह जी गृह मंत्री भारत कमरा नंबर 104, नॉर्थ ब्लॉक नई दिल्ली -110001 फोन:011-23092462,23094686 2. डॉ .वीरेंद्र कुमार खटीक जी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री शास्त्री भवन, नई दिल्ली -110001 मोबाईल: 8989235225 फोन:011-23012175,23381001 3. श्री तरनजीत सिंह संधू जी उप राज्यपाल, दिल्ली उप राज्यपाल सचिवालय राज निवास, सिविल लाइंस, दिल्ली -110054 फोन:011-23975022, 23960809 4. श्रीमती रेखा गुप्ता जी मुख्यमंत्री, दिल्ली तीसरा तल, ए विंग दिल्ली सचिवालय, आई पी एस्टेट, नई दिल्ली -110002 फोन: 011-23392020,23392030 विषय: उत्तम नगर (दिल्ली) के हस्तसाल रोड स्थित जे.जे. कॉलोनी में तरुण बुटोलिया ख...

अंतरराष्ट्रीय गौ महाकुंभ, BHU वाराणसी दिनांक: 14-15-16 मार्च 2026

अंतरराष्ट्रीय गौ महाकुंभ, BHU वाराणसी दिनांक: 14-15-16 मार्च 2026 दिनांक: 14-15-16 मार्च 2026 को प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय गौ महाकुंभ जो BHU वाराणसी के प्रांगण में आयोजित किया जाना है, की तैयारी बैठक नवीन सर्किट हाउस वाराणसी के कॉन्फ्रेंस हॉल में 22फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें मुझे भी शामिल होने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी ने की। कार्यक्रम संयोजक श्री धनंजय ओझा (CA) ने इस बैठक में गायत्री परिवार, गौ सेवा आयोग, RSS, विश्व हिंदू महासंघ, सुरभि शोध संस्थान, काशी जीव दया विस्तारणी गौशाला, भाजपा किसान मोर्चा, वाराणसी व्यापार मंडल, वैदिक भारत स्वास्थ्य मिशन आदि संगठनों को आमंत्रित किया था। RSS के गौ सेवा प्रकल्प से जुड़े श्री नागेश उपाध्याय जी को स्वयंसेवक/वालंटियर, श्री मनीष सिंहा जी को आवास एवं परिवहन, श्री राहुल सिंहा जी को तीन दिन का भोजन नाश्ता चाय पानी, श्री रमेश सिंह जी को स्टॉल पंजीकरण, वैष्णवी महिला शक्ति ट्रस्ट (7000 विधवा महिलाओं की संस्था) की संस्थापिका श्रीमती लीना भारद्वाज जी को 500 लोगों...

संकल्प से सिद्धि: अरावली गुरुकुल आश्रम, जोधपुर

संकल्प से सिद्धि: अरावली गुरुकुल आश्रम, जोधपुर एक प्रश्न दिमाग को झंझोड़ता रहा है कि आज के युवा वर्ग की जो सोच है वह ज्यादातर भौतिक वस्तुओं, मौज मस्ती, सैर सपाटों की ओर ही चलती है। क्या वे कभी सामाजिक सेवा के विषय में भी सोचते हैं? उत्तर प्रायः नहीं में ही मिलता है, क्योंकि उन्हें अपने कैरियर की चिंता ज्यादा है। इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन इस वर्ग के लोगों के मन में यदि समाज के प्रति कोई जिम्मेदारी का अहसास जगा ही नहीं तो भविष्य में अपने समाज अपने देश इत्यादि के विषय में कौन सोचेगा? क्या इनकी सोच अपने परिवार तक ही सिमट कर रह जाएगी? हमारे जीवन में भी अनेक प्रकार की समस्या रही पर हमने हमेशा उसका डटकर सामना किया। साथ ही बचपन से ही शिक्षक पिता के मार्गदर्शन में सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कालांतर में अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े और सक्रिय रहे। हमारा मानना है कि अपने जीवन का उद्देश्य सिर्फ धन अर्जित करना ही नहीं है, बल्कि समाज के प्रति भी हमारा उत्तरदायित्व है और सभी को अपने जीवन में स्वयं और समाज के प्रति संतुलन स्थापित करने की आवश्यकता है। कई महापुरुषों एवं विशेषज्...