क्या इस देश के नागरिक को गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए भी प्रशासन से इजाजत लेने की आवश्यकता है? : गोपाल प्रसाद खटीक आरटीआई सेवक

क्या इस देश के नागरिक को गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए भी प्रशासन से इजाजत लेने की आवश्यकता है? : गोपाल प्रसाद खटीक आरटीआई सेवक वाराणसी, 2 अक्टूबर 2025 गांधी शास्त्री जयंती के अवसर पर आज दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ के उस प्रांगण में गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया, जिसे मोदी योगी सरकार द्वारा तथाकथित रूप से रेलवे की संपत्ति बताकर गांधी विनोबा की कर्मभूमि को बुलडोजर से तहस नहस कर दिया गया। गांधी शास्त्री जयंती पर देश के समस्त नागरिक का अधिकार है कि वे उनके मूर्तिस्थल पर जाकर उन्हें नमन करे, परंतु वाराणसी जिला प्रशासन द्वारा दुर्भाग्यवश सीमित समय के लिए सीमित व्यक्तियों को ही पुष्पांजलि अर्पित करने का अवसर दिया गया। क्या इस देश के नागरिक को गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए भी प्रशासन से इजाजत लेने की आवश्यकता है? हम लोकतंत्र में नहीं बल्कि तानाशाही व्यवस्था में जी रहे हैं। मोदीजी की विवशता है कि वे गांधी और गांधी के चरखा का अपने राजनीतिक हित में प्रयोग तो करते हैं परंतु गांधी के सत्यमेव जयते, सत्य,अहिंसा, भाईचारा, शांति से परहेज है। इस मौके पर सर्व सेवा संघ के पदाधिकारी चंदन पालजी एवं रामधीरजजी ने इस स्थान के गौरवशाली इतिहास तथा मोदी सरकार के अनैतिक, अत्याचारी, तानाशाही दुष्कृत्य का वर्णन किया और कहा कि इसे आप अपने आरटीआई का विषय बनाएं। मैंने आज गांधीजी के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए यह संकल्प किया है कि सरकार के अलोकतांत्रिक कृत्य को केंद्रित कर सर्व सेवा संघ से संबंधित विभिन्न विषयों के संदर्भ में अतिशीघ्र आरटीआई के माध्यम से सही और सटीक जानकारी सार्वजनिक कर आवाज बुलंद करूंगा। गोपाल प्रसाद खटीक (आरटीआई सेवक), दिल्ली/ वाराणसी राष्ट्रीय सह संयोजक, भारत गठबंधन निर्दलीय प्रत्याशी, लोकसभा क्षेत्र अमेठी-2019 मोबाईल: 9910341785,7678261884,8178949704 Email : sampoornkranti2025@gmail.com Twitter (X): @varanasilok2024 Blog: www.sampoorn-kranti.blogspot.com https://www.facebook.com/share/1A5N3DqShT/

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरएसएस के किसी भी राष्ट्रीय प्रवक्ता ने तो एक शब्द भी नहीं बोला पीएम या पीएमओ को मैच के विरोध में

वर्ष 2014 के बाद प्रशासनिक निर्णयों, फाइल-नोटिंग्स और संभावित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग