आरएसएस के किसी भी राष्ट्रीय प्रवक्ता ने तो एक शब्द भी नहीं बोला पीएम या पीएमओ को मैच के विरोध में
आरएसएस के किसी भी राष्ट्रीय प्रवक्ता ने तो एक शब्द भी नहीं बोला पीएम या पीएमओ को मैच के विरोध में।
आरएसएस कहती है कि हम सरकार नहीं चलाते और ना उसे कोई आदेश देते हैं, ठीक है एक बार के लिए मान भी लेते हैं लेकिन पीएम को सुझाव तो देते ही हैं, अपनी असहमति या ग़ुस्सा तो प्रकट कर ही सकते थे वो भी नहीं किया, क्या मजबूरी रही?
BCCI की टीम और PCB की टीमों के बीच ये क्रिकेट मैच देश के समस्त अमर बलिदानी सैनिकों और उनके परिवारजनों के प्रति विश्वासघात था जबकि वही सैनिकों की z+ सिक्योरिटी मिली हुई है आपको।
लेकिन कोई बात नहीं हमने पड़ोसी दुश्मन देश के पाकिस्तानी आतंकवादियों को मुसलिम बाहुल्य खाड़ी देश में क्रिकेट के मैदान पर हरा कर उन्हें धूल चटा दी और घुटनों पर ला दिया और मूँह तोड़ जवाब दिया। इससे नसों में उबाल मार रहे सिंदूर को थोड़ी शांति मिली वरना अगर ये मैच नहीं होता और BCCI की टीम PCB की टीम से हार जाती तो देश भर के क्रिकेट प्रेमीयों विशेषकर युवाओं की नसों का क्या हाल होता ये केवल अनुराग ठाकुर और राकेश सिन्हा ही बता सकते हैं।
BCCI की टीम के वर्तमान और देश के आदर्श कप्तान सूर्य कुमार यादव ने किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाकर पहलगाम में मारे गए निर्दोष निहत्थे पर्यटकों और छुट्टी पर घूमने गए अमर बलिदानी सैनिकों की मृत्यु का जो बदला चुकता किया है, जिसके लिए मैं श्री पीएम से सूर्य कुमार यादव को BCCI के पूर्व क्रिकेटर सचिन की तरह *भारत रत्न* देने की माँग करता हूँ, साथ ही माँग करता हूँ कि वे सूर्य कुमार यादव को भारत रत्न क्रिकेटर सचिन की तरह तीनों सेनाओं में से किसी एक में मानद पद रैंक प्रदान करने की सिफ़ारिश करें, जिससे देश के अधिक से अधिक पहले से कई गुना क्रिकेट खेलना शुरू करें और सभी नागरिक स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर सके।
आपके महत्वपूर्ण सलाह, सुझाव, मार्गदर्शन अपेक्षित है।
गोपाल प्रसाद (आरटीआई सेवक) दिल्ली/वाराणसी
सामाजिक एवं राजनीतिक चिंतक, समालोचक
मो:7678261884,9910341785
WhatsApp:8178949704
ईमेल: gopalrti7@gmail.com
sampoornkranti2025@gmail.com
twitter(X) Account:@varanasilok2024
ब्लॉग: www.sampoorn-kranti.blogspot.com
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें