गौ-हत्यारों के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को कानून के तहत सख्त कार्यवाही करने का निर्देश देने की मांग
---------- Forwarded message ---------
From: Gopal Prasad
Date: Sat, Dec 27, 2025, 6:02 PM
Subject: गौ-हत्यारों के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को कानून के तहत सख्त कार्यवाही करने का निर्देश देने की मांग
To:
दिनांक: 27.12.2025
श्रीमान नीतीश कुमार जी
मुख्यमंत्री
बिहार सरकार,
सचिवालय
पटना (बिहार)
Email: cmbihar-bih@nic.in
श्रीमान जी,
नमस्कार।
मैं आपका ध्यान गयाजी तीर्थ की पवित्रता को बनाये रखने की समस्या की ओर खींचना चाहता हूं। गयाजी तीर्थ हिंदू समाज के लिये ज्ञान एवं मोक्ष की पावन धरती मानी जाती है। निकटस्थ बोधगया भी बौद्धों का पवित्र तीर्थ स्थल है। प्रति वर्ष लाखों श्रद्धालु यात्री गयाजी आते हैं। पर उनका मन दुखी हो जाता है जब देखते हैं कि वहां धड़ल्ले से गौ हत्या की जा रही हैं। जबकि कानूनन बिहार में गौ हत्या पर पूरी तरह से बंदी है।जिला के विभिन्न स्थानों पर अवैध गौ मांस को खुलेआम बेचा जा रहा है। गयाजी धाम को अपवित्र करने का यह कृत्य काफ़ी निंदनीय है। मीडिया में भी इस संबंध में समाचार छपते रहते हैं।
आपसे अनुरोध है कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत होने से बचाने हेतु गौ-हत्यारों के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को कानून के तहत सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दें। आपके हस्तक्षेप से ही गयाजी की पवित्रता की रक्षा संभव है।
धन्यवाद।
-निवेदक-
गोपाल प्रसाद आरटीआई सेवक
नीमपोखर रोड, कादिराबाद चौक,दरभंगा (बिहार)
मोबाईल:9910341785,7678261884
ई-मेल: sampoornkranti2025@gmail.com
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें