नए साल का नया संकल्प: गोपाल प्रसाद खटीक आरटीआई सेवक

नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! नए साल में मैंने निम्नलिखित विषयों पर #चिंतन एवं #मंथन करने का संकल्प किया है: 1. देश में क्या -क्या ऐसे सुधार किए जाएं, जिससे जनता की मूलभूत समस्याओं का समय सीमा में त्वरित समाधान के साथ साथ शासन प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके । मेरे विचार से ये हैं _ #न्यायिकसुधार, #चुनावसुधार, #पुलिससुधार, #प्रशासनिकसुधार, #आर्थिकसुधार, #नीतिगतसुधार। 2. विकास के वर्तमान मानक के स्थान पर "#प्रकृतिकेंद्रितविकास" की अवधारणा पर कार्य करने हेतु प्रेरित करना। 3. देश के सम सामयिक मुद्दों पर लोकहित में सरकारी विभागों से #सूचनाकाअधिकार (#RTI) के द्वारा संबंधित सूचनाएं प्राप्त कर #मीडिया / #सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का प्रयास करना। 4. देश की #जनता को उसके #अधिकार और #कर्तव्य अर्थात जिम्मेदारी के बारे में प्रेरित करने हेतु #आरटीआई #प्रशिक्षणशिविर एवं #कार्यशाला आयोजित करने हेतु हरसंभव मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहित करना। 5. #किसान, #मजदूर, #दलित, #आदिवासी, #पिछड़े, #निर्बल , #महिला तथा किसी भी समाज के वास्तविक पीड़ितों के साथ हो रहे #शोषण, #अत्याचार के विरुद्ध #शंखनाद करनेवाले सभी संगठनों को वैचारिक सहयोग प्रदान करना। 6. जनता के #टैक्स के पैसे एवं शासन प्रशासन और सत्ता के दुरुपयोग करनेवालों का हरसंभव पर्दाफाश करना एवं जनता को जागृत करना। 7. लोकहित में लोकतांत्रिक अधिकार की सुरक्षा एवं संवर्धन तथा जन दबाव हेतु आंदोलन, धरना, प्रदर्शन, घेराव, ज्ञापन, लेखन, प्रकाशन, भाषण, नुक्कड़ नाटक, फिल्म जगत के कर्मियों को जोड़ना। 8. देश के एक्टिविस्टों, पत्रकारों, समाज सुधारकों, जागरूक नागरिक संगठनों आदि के साथ मिलकर देश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध #संपूर्ण_क्रांति का आह्वान करना। 9. उपरोक्त संदर्भ में उद्देश्यपूर्ति हेतु #संपर्क, #समन्वय, #संवाद,#सहयोग और #सहकार के मूलमंत्र से क्रियान्वयन करना। हमें आशा ही नहीं विश्वास है कि आप सभी का सहयोग, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद अवश्य मिलेगा। ईश्वर से यही कामना है कि आप और आपका परिवार अपनी प्रगति एवं निर्वाह के साथ साथ अपने से जुड़े वास्तविक पीड़ितों के समस्याओं के निराकरण हेतु भी यथासंभव अवश्य योगदान करें। #Pay_back_to_society. #गोपाल_प्रसाद_खटीक #आरटीआईसेवक दिल्ली/वाराणसी राष्ट्रीय अध्यक्ष #आरटीआई_सेना राष्ट्रीय सह संयोजक #भारत_गठबंधन निर्दलीय प्रत्याशी, #अमेठी लोकसभा 2019 निर्दलीय प्रत्याशी #पटपड़गंज विधानसभा 2020,25 वॉट्सऐप: 9910341785, 8178949704 मोबाईल: 9910341785,7678261884,8178949704 Email: sampoornkranti2025@gmail.com Twitter: @varanasilok2024 Blog: www.sampoorn-kranti.blogspot.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरएसएस के किसी भी राष्ट्रीय प्रवक्ता ने तो एक शब्द भी नहीं बोला पीएम या पीएमओ को मैच के विरोध में

वर्ष 2014 के बाद प्रशासनिक निर्णयों, फाइल-नोटिंग्स और संभावित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग

क्या इस देश के नागरिक को गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए भी प्रशासन से इजाजत लेने की आवश्यकता है? : गोपाल प्रसाद खटीक आरटीआई सेवक