टाइम्स नाउ एनबीटी की एंकर नाविका कुमार के राजनीति में बॉडी लैंग्वेज एवं नेता विपक्ष राहुल गांधी को पुतिन से न मिलने देने के संदर्भ में कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ सुधा मिश्रा का महत्वपूर्ण जवाब

टाइम्स नाउ एनबीटी की एंकर नाविका कुमार के राजनीति में बॉडी लैंग्वेज एवं नेता विपक्ष राहुल गांधी को पुतिन से न मिलने देने के संदर्भ में कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ सुधा मिश्रा का महत्वपूर्ण जवाब टाइम्स नाउ एनबीटी की एंकर नाविका कुमार ने कहा कि वे राजनीति में इंटरेस्ट रखती हैं।पॉलिटिक्स में एक खास बात होती है बॉडी लैंग्वेज। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रूस के प्रधानमंत्री पुतिन के फोटो को दिखाते हुए वे कहती हैं कि बॉडी लैंग्वेज देखिए। दो दोस्तों की तरह मिल रहे हैं और न केवल सभी देश के लोग देख रहे हैं बल्कि विदेश में भी देखते होंगे, शायद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इन तस्वीरों को देख रहे होंगे। जहां पर भी वैक्यूम होता है, वैक्यूम कभी होता नहीं है, वहाँ पर रिश्ते नजर आते हैं। ये तमाम तस्वीरें बॉडी लैंग्वेज बता रही हैं। इस विषय पर अपना पक्ष रखने के लिए जब नाविका कुमार जी ने कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ सुधा मिश्रा को आमंत्रित किया तो सुधा मिश्रा जी ने कहा " बहुत बहुत आभार। बॉडी लैंग्वेज की बात पत्रकार कर रहे हैं तो अब जाहिर सी बात है कि वो मनोचिकित्सक होंगे, जो बॉडी लैंग्वेज की बात कर रहे होंगे। उनलोगों को अपना सब कुछ छोड़ देना चाहिए। जब दो देश के नेता आपस में मिलते हैं तो जाहिर सी बात है कि वे एक दूसरे के पारस्परिक रिश्तों के बारे में बात करेंगे। यहां महत्वपूर्ण सवाल है कि एलओपी क्यों नहीं है? आपने फोटो दिखाया कि मिलते आए हैं तो आज मिलने देने में क्या दिक्कत थी? आज राहुल गांधी जी को इस बात का टेंशन नहीं। आज राहुल गांधी जी को इस बात का अटेंशन है कि देश के प्रधानमंत्री एलओपी को छुपाकर रखें ताकि असल मुद्दों की बात न हो जाए। क्या इसकी टेंशन है? क्या इस अटेंशन को बचाने के लिए एलओपी को नहीं मिलने दिया जा रहा है? क्या बॉडी लैंग्वेज इसीलिए इतनी घबराई हुई है कि एलओपी को दरकिनार कर दो, जिससे हमारी बॉडी लैंग्वेज अच्छी दिखती रहे। क्या यही वजह है कि राहुल गांधी के बाकी चित्रों को ले के आज नहीं मिलने दिया जा रहा है। जिसको आप सही साबित करने में लगे हुए हैं न कि राहुल गांधी क्या करना चाहते हैं। प्रस्तोता: गोपाल प्रसाद (आरटीआई सेवक) राष्ट्रीय सह संयोजक,भारत गठबंधन निर्दलीय प्रत्याशी लोकसभा चुनाव क्षेत्र अमेठी 2019 निवास: मकान नंबर-12, गली नंबर-5 निकट बालकनाथ मंदिर, चंदर विहार, आई.पी. एक्सटेंशन,दिल्ली-110092 मोबाइल: 9910341785 / 7678261884 वाट्सऐप:08178949704 ईमेल: gopalrti7@gmail.com, sampoornkranti2025@gmail.com Twitter (X):@varanasilok2024 Blog: www.sampoorn-kranti.blogspot.com ______________________________________ https://youtube.com/shorts/rt5Qyb9LFCk?si=d1Khvu5WKG4_-xmm

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरएसएस के किसी भी राष्ट्रीय प्रवक्ता ने तो एक शब्द भी नहीं बोला पीएम या पीएमओ को मैच के विरोध में

वर्ष 2014 के बाद प्रशासनिक निर्णयों, फाइल-नोटिंग्स और संभावित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग

क्या इस देश के नागरिक को गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए भी प्रशासन से इजाजत लेने की आवश्यकता है? : गोपाल प्रसाद खटीक आरटीआई सेवक