एससी/एसटी बजट की पारदर्शिता और लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु वाराणसी में दो दिवसीय राष्ट्रीय रणनीति बैठक को संबोधित करेंगे दिल्ली के आरटीआई कार्यकर्ता गोपाल प्रसाद
एससी/एसटी बजट की पारदर्शिता और लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु वाराणसी में दो दिवसीय राष्ट्रीय रणनीति बैठक को संबोधित करेंगे दिल्ली के आरटीआई कार्यकर्ता गोपाल प्रसाद
दलित और आदिवासी समुदायों के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए नेशनल अलायंस फॉर सोशल जस्टिस (NASJ) की अगुवाई में दो दिवसीय राष्ट्रीय रणनीति बैठक 28-29 सितंबर 2025 को अंबेडकर शिक्षा समिति, सारनाथ, वाराणसी में आयोजित की जा रही है।
बैठक में देश भर से सामाजिक न्याय के लिए काम करनेवाले साथी और 18 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। एससी/एसटी बजट की पारदर्शिता और लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु वाराणसी में दो दिवसीय राष्ट्रीय रणनीति बैठक के आयोजक मंडल के सदस्य अनूप श्रमिक के आमंत्रण पर दिल्ली के आरटीआई कार्यकर्ता गोपाल प्रसाद भी संबोधित करेंगे।
बैठक के प्रमुख अजेंडे में अगले एक साल का कार्ययोजना निर्धारण, बजट के लूट के सवाल को आम जनता तक पहुंचाना, बजट के हिस्सेदारी में लाभ सुनिश्चित करना, राष्ट्रीय कोर कमेटी की भूमिका और जिम्मेदारी तय करना, आर्थिक संसाधन जुटाना और राज्य स्तरीय कमेटियों का चयन एवं अन्य गतिविधियों और जिम्मेदारियों का निर्णय आदि होगा।
आरटीआई सेना के अध्यक्ष एवं भारत गठबंधन के राष्ट्रीय सह संयोजक गोपाल प्रसाद ने जारी अपने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उनका मुख्य फोकस दलित अधिकार से संबंधित विषयों पर केंद्रित आरटीआई के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन रहेगा।
जारीकर्ता: गोपाल प्रसाद खटीक आरटीआई सेवक दिल्ली
मोबाईल:9910341785,7678261884, व्हाट्सएप:8178949704
Email: sampoornkranti2025@gmail.com
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें