भारत के वर्तमान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आय से अधिक संपत्ति के मामले की उच्चस्तरीय जांच हो: गोपाल प्रसाद खटीक (आरटीआई सेवक)

भारत के वर्तमान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 2019 में राज्यसभा के लिए नामित होते हैं। राज्यसभा सांसद बनने से पूर्व अटल बिहारी वाजपेई जी के प्रधानमंत्रित्व काल में IAS की नौकरी से VRS के बाद वे कंपनी के कहने पर भारत वापस आते हैं। उनके संबंध तथाकथित रूप से देश के सबसे बड़े खनन माफिया से होने के आरोप भी है। पार्लियामेंट्री एक्टिविटीज से पता चलता है कि अश्विनी वैष्णव उसी कंपनी के उसी सेक्टर में पैसा लगाते थे जिसमें आगे उन्हें कार्यभार मिलनेवाला था। उस कंपनी में उन्होंने मात्र एक लाख रुपए इन्वेस्टमेंट किया और बाद में उन्हें उस कंपनी के 113करोड़ रुपए के शेयर मिले। उस कंपनी के स्थापना के समय रेवेन्यू मात्र 45 लाख था जो 6 साल में बढ़कर 323 करोड़ से भी ज्यादा हो जाता है। उनके रेल मंत्री के कार्यकाल में रेल मंत्रालय काफी बुरे दौर से गुजरा है। कई रेल हादसों में कई लोग मरे, सर्वाधिक नुकसान हुआ , रेल के पटरी से उतरने की दुर्घटनाएं हुई, हालांकि कई रेल कर्मचारी अफसर निलंबित किए गए। ऐसा लगता है कि मंत्री महोदय ने जमकर भ्रष्टाचार किया है और अपने आय से अधिक संपत्ति को छुपाया है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच विभिन्न जांच एजेंसियों से अविलंब होनी चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरएसएस के किसी भी राष्ट्रीय प्रवक्ता ने तो एक शब्द भी नहीं बोला पीएम या पीएमओ को मैच के विरोध में

वर्ष 2014 के बाद प्रशासनिक निर्णयों, फाइल-नोटिंग्स और संभावित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग

क्या इस देश के नागरिक को गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए भी प्रशासन से इजाजत लेने की आवश्यकता है? : गोपाल प्रसाद खटीक आरटीआई सेवक