सार्वजनिक प्रश्न – “पूछता है भारत : क्या चुनाव आयोग अब भी पारदर्शी है?”

---------- Forwarded message --------- From: Gopal RTI Date: Tue, Aug 26, 2025, 1:17 PM Subject: भारत निर्वाचन आयोग से सार्वजनिक प्रश्न – “पूछता है भारत : क्या चुनाव आयोग अब भी पारदर्शी है?” To: Cc: दिनांक: 26.08.2025 सेवा में, मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचन सदन, अशोक रोड नई दिल्ली - 110001 विषय : सार्वजनिक प्रश्न – “पूछता है भारत : क्या चुनाव आयोग अब भी पारदर्शी है?” महोदय, भारत के लोकतंत्र की मजबूती का मूल आधार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव हैं। इस पवित्र जिम्मेदारी का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग के ऊपर है। परंतु हाल की घटनाओं एवं न्यायालय के आदेशों ने आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिहार की SIR प्रक्रिया से बाहर किए गए मतदाताओं को केवल आधार कार्ड दिखाकर पुनः आवेदन की अनुमति प्रदान करना न केवल निर्वाचन आयोग की प्रक्रियाओं पर प्रश्न उठाता है बल्कि यह संकेत भी देता है कि आयोग अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन पूरी पारदर्शिता से करने में असफल रहा है। लोकतंत्र की रक्षा केवल अदालतों से नहीं, बल्कि जनता के विश्वास से होती है। वर्तमान परिस्थितियों में यह विश्वास डगमगा रहा है। जनता अब सीधे आयोग से उत्तर चाहती है। अतः हम निम्नलिखित सार्वजनिक प्रश्न आपके समक्ष रखते हैं और अपेक्षा करते हैं कि आयोग शीघ्र, स्पष्ट और तथ्यपरक उत्तर प्रदान करेगा: जनता की ओर से चुनाव आयोग से पूछे गए प्रमुख प्रश्न : 1. क्या बिहार में वास्तव में 7.89 करोड़ मतदाताओं तक BLO पहुँचे थे? 2. क्या BLO के फर्जी हस्ताक्षरों से लाखों फॉर्म भरे गए? 3. क्या 65 लाख मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटे गए? 4. क्या महाराष्ट्र और राजस्थान में मतदाता सूची की गड़बड़ियों की जाँच कराई गई? 5. वाराणसी लोकसभा चुनाव 2024 में परिणाम रोकने का वास्तविक कारण क्या था? 6. नामांकन प्रक्रिया में बाधाओं की जिम्मेदारी किसकी है? 7. क्या भारत निर्वाचन आयोग स्वयं को संविधान से ऊपर मानता है? यदि नहीं, तो बार-बार संवैधानिक अवमानना क्यों होती है? 8. क्या भारत निर्वाचन आयोग डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का प्रयोग कर रहा है? यदि नहीं, तो क्यों? 9. जनता के कर से वेतन पाने वाले चुनाव आयोग के अधिकारी एवं चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी कर्मचारी जनता के प्रति जवाबदेह क्यों नहीं हैं? 10. आयोग कब यह शपथपत्र देगा कि उसने पारदर्शिता तथा फ्री एंड फेयर चुनाव सुनिश्चित किए हैं? निवेदक/प्रश्नकर्ता : गोपाल प्रसाद (आरटीआई सेवक) राष्ट्रीय सह संयोजक, भारत गठबंधन तिवारी निवास, मकान नंबर-12, गली नंबर-5, निकट बालकनाथ मंदिर, चंदर विहार, आई.पी. एक्सटेंशन, नई दिल्ली -110092 मोबाइल: 9910341785, 7678261884 ईमेल: gopalrti7@gmail.com स्थान: दिल्ली दिनांक: 26.08.2025 Bihar Election, Bihar Politics, Bihar News, Bihar SIR, Rahul Gandhi, Congress Party, INDIA ALLIANCE, Supreme Court, Election Commission, Aadhar Card, Voter List #biharelection #BiharPolitics #ChunavAayog #BiharPolitics #biharnews #biharsir #supremecourt #electioncomission #chunavayog #indiaallince #adharcard #rahulgandhi #CongressParty #voterlist #biharelection2025 #biharchunav #bharatgathbandhan #gopalprasadrtiactivist #gopalprasadkhatik #bihar #darbhanga #delhi

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरएसएस के किसी भी राष्ट्रीय प्रवक्ता ने तो एक शब्द भी नहीं बोला पीएम या पीएमओ को मैच के विरोध में

वर्ष 2014 के बाद प्रशासनिक निर्णयों, फाइल-नोटिंग्स और संभावित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग

क्या इस देश के नागरिक को गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए भी प्रशासन से इजाजत लेने की आवश्यकता है? : गोपाल प्रसाद खटीक आरटीआई सेवक