उत्तराखंड के सहकारी समिति, एनजीओ, विद्यालय, गुरुकुल, गौशाला संचालकों को समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु जागरूक करेंगे सहकारिता क्षेत्र के प्रणेता डॉ. सुभाष नलांगे*

*उत्तराखंड के सहकारी समिति, एनजीओ, विद्यालय, गुरुकुल, गौशाला संचालकों को समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु जागरूक करेंगे सहकारिता क्षेत्र के प्रणेता डॉ. सुभाष नलांगे* *पर्वतीय महासभा उत्तराखंड के अध्यक्ष, लोकायुक्त उत्तराखंड के पूर्व अपर सचिव तथा योग, अग्निहोत्र विशेषज्ञ जीवन चंद्र उप्रेती जी के आमंत्रण पर उत्तराखंड आए डॉ. सुभाष नलांगे, केआईडी फाउंडेशन के अध्यक्ष सीए मनीष गर्ग तथा वाराणसी कॉपरेटिव संयोजक एवं आरटीआई सेवक गोपाल प्रसाद खटीक का मूल उद्देश्य सेवानिवृत भारत सरकार के सचिव डॉ कमल टावरीजी की प्रेरणा से कृषि, वानिकी, पर्यावरण,सहकारिता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के विषयों के प्रति समाज को जागरूक करने का था। इनकी टीम द्वारा संपर्क, समन्वय, संवाद, सहयोग और सहकार के मूलमंत्र से उत्तराखंड के नागरिकों को जागरूक करने के अभियान का सकारात्मक परिणाम रहा।* *यहाँ के लोग वक्ताओं को सुनकर अपने अधिकार के साथ साथ अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक हुए और समवेत स्वर में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत,शिक्षा एवं कृषि में गुणात्मक परिवर्तन हेतु अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प लिया और इस हेतु समन्वय की भूमिका निभानेवाले श्री जीवन चंद्र उप्रेती जी के प्रयासों की सराहना की।* *#भारतीय_कृषक_समाज के #महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं #सहकारिता क्षेत्र के प्रणेता #पुणे निवासी #डॉ._सुभाष_नलांगे जी ने #FPO #किसान_उत्पादन_संगठन एवं परियोजना #कार्यान्वयन_निगरानी_समिति के सदस्यों को #प्लांटेशन, #नर्सरी, #ड्रिप_इरिगेशन, #कृषि कार्य में #आर्टिफिशियल_इंटेलिजेंस के प्रयोग, फसल चक्र, महाराष्ट्र कृषक समाज की #संरचना, #संगठन, कृषि की नई #तकनीक, #बिजनेस_मॉडल,#फूड_प्रोसेसिंग #गोबर, #गौमूत्र, #घी, #बकरी_पालन एवं #बकरी_के_दूध से बने उत्पाद निर्माण की प्रक्रिया, गांव की #मानसिकता, #पलायन, खेती छोड़कर दूसरे नौकरी कार्य की ओर जाने की मूल #समस्या, फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में #क्रांतिकारी #परिवर्तन करनेवाली संभाजी नगर सिलोर ब्लॉक #जलगांव और #नागपुर जिले स्थित #महत्वाकांक्षी_प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया।* *सभी प्रतिभागियों से उनके खेत के #क्षेत्रफल, #उत्पाद बारे में विस्तार से जानकारी ली एवं उनको समुचित #मार्गदर्शन किया। महाराष्ट्र के विभिन्न प्रोजेक्ट एवं #कृषि_तकनीक से अवगत कराने हेतु आमंत्रित किया। जहां जो होता है उसी की #प्रोसेसिंग_यूनिट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया अर्थात गांव के कच्चे माल को पक्के माल के रूप में परिवर्तित करने हेतु छोटे छोटे मशीन लगाने का सुझाव दिया।* *हर प्रोडक्ट के तीन प्रोसेस जैसे #हल्दी, #अदरख, #लहसुन, #आंवला, #आम, #मिलेट्स आदि के पाउडर, पेस्ट, अन्य के साथ नए प्रॉडक्ट बनाने एवं छः महीने में तीन फसल उगाने के बारे में बताया। डॉ. सुभाष नलांगे जी ने कहा कि उन्होंने खेती से करोड़ों रुपए कमाए, खेती के लायक जमीन को तैयार करने हेतु #सलाहकार की भूमिका निभाकर #अग्रणी_भूमिका निभाने के बारे में बताया।* *डॉ. सुभाष नलांगे जी ने अपनी पुत्री के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट "#ब्लास्ट_किचेन" जिस पर हर चीज की #रेसिपी के बारे में जानकारी मिलता है, के बारे में बताया।* *उन्होंने सभी से सेतु केंद्र के किसान आईडी कार्ड की महत्ता एवं उसे बना लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि किसान आईडी के द्वारा किसान से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।* *#वाराणसी_कॉपरेटिव संयोजक एवं दिल्ली निवासी #आरटीआई_सेवक #गोपाल_प्रसाद_खटीक ने अपनी टीम सदस्य के #उद्देश्य, #लक्ष्य, #संभावना, कॉपरेटिव क्षेत्र की समस्याओं एवं उसके #निदान,#प्रशिक्षण एवं #जनजागरूकता विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि #नीयत जब साफ होगी तभी सही #नीति बनेगी।इसके लिए सभी को अपनी #जिम्मेवारी और #भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि #गन्ने एवं #फल, #सब्जी की फसल में अत्यधिक #रासायनिक_खाद एवं #कीटनाशक के प्रयोग से #कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।खेती में केमिकल के अत्यधिक प्रयोग से जनमानस को काफी #नुकसान उठाना पड़ रहा है।* *श्री गोपाल प्रसाद खटीक जी ने कहा कि आज हमारा #भोजन, हमारी #हवा, हमारी #मिट्टी, यहाँ तक कि हमारे #विचार भी धीरे-धीरे #ज़हर से भरते जा रहे हैं। एक ओर #रासायनिक_खेती, #जहरीली_दवाएं, #प्लास्टिक, #प्रदूषण और #सोशल_मीडिया की #अशांति हमारे #शरीर को खोखला कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर मनोरोग, #मानसिक_तनाव और #सामाजिक_अलगाव हमारे विचारों को छीन रहे हैं। इस हेतु आम जनमानस को #जागरूक करने की परम आवश्यकता है।* *आरटीआई सेवक *#गोपाल_प्रसाद_खटीक ने कहा कि उन्होंने #कृषि, #ग्रामीण_विकास एवं आपके क्षेत्रीय #ग्राम_प्रधान, #विधायक, #सांसद उनके #विकास_निधि का कहां कहां किस किस मद में कितना उपयोग हुआ के बारे में हर नागरिक को #सूचना_का_अधिकार_अधिनियम_2005 में जानकारी प्राप्त करने का अधिकार प्राप्त है।* *विभिन्न #सरकारी #योजनाएं यथा #मनेरगा, #राशन_कार्ड,#किसान_आईडी, #प्रधानमंत्री_रोजगार_योजना, #प्रधानमंत्री_आवास_योजना,#आयुष्मान_कार्ड_योजना, #मुद्रा_योजना, #वृद्धावस्था एवं #विधवा_पेंशन_योजना, #किसान_सम्मान_निधि, #सोलर_योजना सहित समस्त योजनाओं हेतु #बजट, #आवंटन एवं #मदवार_खर्च और उसके पूर्ण #उपयोगिता के संदर्भ में संपूर्ण #जानकारी प्राप्त करने का अधिकार प्राप्त है परंतु दुर्भाग्यवश देश के ज्यादातर नागरिक इस कानून से अनभिज्ञ हैं।* *इस हेतु हमारे परम मित्र एवं संयोजक श्री जीवन चंद्र उप्रेती जी का जब भी आदेश मिलेगा, तब उस जगह पर आरटीआई #कार्यशाला में #प्रशिक्षण देने हेतु अपनी भूमिका का निर्वहन करूंगा।* *#हरिद्वार निवासी #CA #मनीष_गर्ग जी ने कहा कि प्रधानमंत्री का बयान किसानों की आय दोगुनी करेंगे, उसका क्या हुआ? कैंसर बढ़ता जा रहा है, मैंने अपना बच्चा खोया है, इसलिए इसकी पीड़ा समझता हूं। इजरायल का उदाहरण देते हुए कहा कि पानी की कमी के बाबजूद #आधुनिक_कृषि_पद्धति एवं तकनीक को अपनाकर इजरायल #अत्यधिक_उत्पादन कर रहा है। #यज्ञ और #योग को अपनाकर #जीवनशैली को सुखद और समृद्ध बना सकते हैं। जो #ब्रह्मांड में है वह पिण्ड में है। #कार्बन_डाइऑक्साइड और रासायनिक खाद, कीटनाशक के अत्यधिक प्रयोग के कारण #शरीर #विषाक्त बन रहा है। हमने अंगूर पर #अग्निहोत्र का प्रयोग किया और उसके #वैज्ञानिक रिपोर्ट के आधार पर पाया कि रासायनिक खाद कीटनाशक दवा का प्रयोग न करके प्राकृतिक खाद कीटनाशक तथा अग्निहोत्र को अपनाकर कृषि, #बागवानी,#पशुपालन में #गुणात्मक_परिवर्तन लाया जा सकता है। बच्चों के #विकास में उनके अभिभावकों की ज्यादातर भूमिका नहीं रहती। सरकारी स्कूलों में दिए जा रहे #शिक्षा_व्यवस्था में गुणात्मकता और #प्रतिस्पर्धा की चुनौतियों को स्वीकार कर #समाधान के प्रति #सहभागिता करने और अपनी जिम्मेवारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।* *कोटाबाग नैनीताल उत्तराखंड FPO की अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारीगण तथा महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को संबोधित करते हुए समन्वयक माया नेगी ने अन्नदाता किसानों की समस्याओं एवं आ रही चुनौतियों के ऊपर प्रकाश डाला और समाधान की दिशा में कार्य कर रहे टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।* *संपर्क*: *डॉ. सुभाष नलांगे* *महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष,भारतीय कृषक समाज* *मोबाईल: 8530489924* *ईमेल: nalange.richagro24@gmail.com* ___________//___________//_____________ *गोपाल प्रसाद खटीक (आरटीआई सेवक,दिल्ली)* *संयोजक_वाराणसी कॉपरेटिव,वाराणसी* *मोबाईल:7678261884,9910341785* *ईमेल:gopalrti7@gmail.com* *sampoornkranti2025@gmail.com* Blog:www.sampoorn-kranti.blogspot.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरएसएस के किसी भी राष्ट्रीय प्रवक्ता ने तो एक शब्द भी नहीं बोला पीएम या पीएमओ को मैच के विरोध में

वर्ष 2014 के बाद प्रशासनिक निर्णयों, फाइल-नोटिंग्स और संभावित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग

क्या इस देश के नागरिक को गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए भी प्रशासन से इजाजत लेने की आवश्यकता है? : गोपाल प्रसाद खटीक आरटीआई सेवक