आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर बड़े दलों के प्रति क्यों मौन है चुनाव आयोग: गोपाल प्रसाद प्रत्याशी दिल्ली जनता पार्टी पटपड़गंज विधानसभा*
*पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से भारत गठबंधन समर्थित दिल्ली जनता पार्टी प्रत्याशी गोपाल प्रसाद खटीक ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर बड़े दलों के प्रति चुनाव आयोग आखिर मौन क्यों है? उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संदर्भ में टिप्पणी करते हुए कहा कि गाड़ी नहीं लेंगे, बंगला नहीं लेंगे, लालबत्ती नहीं लेंगे, सुरक्षा नहीं लेंगे और सब कुछ लेनेवाले केजरीवाल भारतीय राजनीति के सबसे बड़े गिरगिट हैं। झूठ बोलकर जनता को बेवकूफ बनाकर मतहरण करनेवाले केजरीवाल को दिल्ली की जनता सबक सिखाएगी और सत्ता से बेदखल करेगी। इन्होंने तो अपने गुरु अन्ना हजारे को भी नहीं बख्शा। इसीलिए अन्ना जी ने स्वयं आगे आकर इनके विरुद्ध वीडियो जारी किया जो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।*
*आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव में गड़बड़ी करने की बीजेपी की हर साजिश से निपटने के लिए कमर कस ली है. केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से अपील की थी कि बीजेपी के ईवीएम के खेल को हराने के लिए आम आदमी पार्टी को जमकर वोट करें. उन्होंने कहा था कि सूत्रों से पता चला है कि ये लोग मशीनों में 10 फीसदी वोट की गड़बड़ी कर सकते हैं. इसलिए झाड़ू को इतना वोट दें कि आम आदमी पार्टी को 10 फीसद से ज्यादा की लीड मिल जाए. केजरीवाल के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र 57 से "दिल्ली जनता पार्टी" के प्रत्याशी "गोपाल प्रसाद खटीक" ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को केवल और केवल झूठा दिलासा दिया है, उनके कथनी और करनी में अंतर को जनता जान चुकी है, इसलिए इस चुनाव में आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होकर रहेगा। गोपाल प्रसाद खटीक ने अरविंद केजरीवाल जी को सूत्रों से प्राप्त सूचना को सार्वजनिक करने की चुनौती दी है।*
*बोली लगाकर आम आदमी पार्टी का टिकट बेचने का आरोप उनके पार्टी के नेतागण ही लगा रहे हैं। अब इन्होंने झूठ का नया प्रोपगेंडा तैयार किया है, अब ये खुद और इनके नेता कह रहे हैं कि इनके सात विधायकों को भाजपा की ओर से 15 करोड़ रुपए के ऑफर मिले हैं। अगर उनकी बात में जरा भी सच्चाई है तो अरविंद केजरीवाल ने इसकी ऑडियो टेप जारी क्यों नहीं किया। अरविंद केजरीवाल को अपनी हार स्वीकार कर लेनी चाहिए और झूठ, प्रोपेगैंडा, मिथ्या आरोप की राजनीति बंद करनी चाहिए। दिल्ली की जनता उनसे पूछ रही है कि क्या क्या किया है आपने, आपने क्या क्या नहीं किया?*
*एक झूठ को छुपाने के लिए उन्हें कई झूठ बोलने पड़ेंगे। इन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्व शीला दीक्षित जी के विरुद्ध 138 पेज की दस्तावेज होने और उनको कॉमनवेल्थ गेम में हुए भ्रष्टाचार के कारण जेल भेजने की भी बात सार्वजनिक रुप से की थी, दिल्ली की जनता को उन्हें स्पष्ट करना पड़ेगा और बताना चाहिए कि उसका क्या हुआ?*
*दिल्ली के टैक्सपेयर्स के खून पसीने की गाढ़ी कमाई को विज्ञापनों एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उपकृत करने में लुटानेवाले दिल्ली की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी। स्लोगन गढ़कर और नैरेटिव सेट करके सत्ता तो प्राप्त किया जा सकता है परंतु जनता का दिल नहीं जीता जा सकता है।*
*बड़े दुःख की बात है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़नेवाले तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों द्वारा आदर्श आचार संहिता का सरेआम उल्लंघन किया गया और चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा। चुनाव आयोग की मॉनिटरिंग प्रणाली केवल शोपीस बना रहा।*
*नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश साहेब सिंह वर्मा एवं राजौरी गार्डन सीट से भाजपा प्रत्याशी मनिंदर सिंह सिरसा द्वारा महिलाओं को साड़ी एवं 1100 रुपए सम्मान निधि कहकर बांटे जाने का वीडियो तो सोशल मीडिया में वायरल भी हो चुका है।*
*पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चौधरी अनिल कुमार ने भाजपा प्रत्याशी रविंदर सिंह नेगी के लोगों द्वारा मीट की थैली देकर वोटरों को प्रलोभित किए जाने का भी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है।*
*पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अवध ओझा द्वारा नामांकन दाखिल से प्रचार के अंतिम समय तक पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रैफिक पुलिस के नियमों की धज्जियां उड़ाई। किसी भी कार्यकर्ता ने हेलमेट नहीं पहना और अधिकांश बाईक चालकों ने तीन तीन सवारी बिठाया। जुलूस एवं रोड शो तथा पार्टी के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम में आए गाड़ियों की बड़ी संख्या, भीड़ में शामिल लोगों की संख्या एवं दिए गए परमिशन एवं उसपर हुए संपूर्ण खर्च की ऑडिटिंग तथा समीक्षा सही एवं पारदर्शी तरीके से नहीं की गई।*
*पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र 57 के GBSSS स्कूल नंबर 3 के पीछे सब्जी मंडी में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा झंडा और EVM क्रमांक संख्या डिस्प्ले किया गया था, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। गोपाल प्रसाद खटीक आरटीआई सेवक प्रत्याशी दिल्ली जनता पार्टी पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र 57 ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन कार्यालय को अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।*
*"हम भारत के नागरिक,लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र,निष्पक्ष एवम शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म,वर्ग, जाति, समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे की बात को हमने अपने जीवन में आत्मसात ही नहीं किया। राजनैतिक दलों के द्वारा जारी घोषणा पत्रों की वैधानिकता एवं वादों को पूरा नहीं करने पर चुनाव आयोग द्वारा कोई मानदंड निर्धारित ही नहीं किया गया है। यह हास्यास्पद नहीं तो और क्या है?*
*चुनाव आयोग कहता है कि सबकी भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत बन सकता है। हमें अपने एक-एक वोट के महत्व को समझना होगा। विवेकपूर्ण मतदान से लोकतंत्र मजबूत होगा। लोकतंत्र में समझदारीपूर्ण भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। परंतु वास्तविकता यह है कि भारतीय लोकतंत्र पर बड़े राजनीतिक दलों का कब्जा हो चुका है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लग चुका है। लोकतंत्र के लिए यह शुभ संकेत कदापि नहीं है।*
___________________________________
दिल्ली विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद ____
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र 57 से "दिल्ली जनता पार्टी" के प्रत्याशी के रूप में मुझे कुल 137 वोट प्राप्त हुए। मैं अपनी हार स्वीकार करता हूं। जिन्होंने मुझे अपना बहुमूल्य वोट दिया, एवं जिन्होंने मुझे इस लायक नहीं समझा उन दोनों के प्रति मैं अपना आभार प्रकट करता हूं। भारत गठबंधन टीम, सहयोगी दलों, दिल्ली जनता पार्टी एवं अपने सभी ईष्ट मित्र और सहयोगियों के प्रति मैं तहेदिल से आभारी रहूंगा।
आपको विश्वास दिलाता हूं कि जनता के हक और हित के लिए मैं सदैव संघर्षरत रहूंगा। मुझे खुशी है कि झूठ, फरेब, अविश्वास, भ्रष्टाचार की बुनियाद पर बनी "आम आदमी पार्टी" की सत्ता को बेदखल करने में मेरी भूमिका गिलहरी सदृश रही। मुझे आशा ही नहीं विश्वास है कि दिल्ली में सत्ता संभालनेवाली भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी के सत्ता परिवर्तन से सबक सीखेगी और जनता से जो वादे किए हैं, उसपर खरे उतरेगी। मैं पटपड़गंज से विजयी भाजपा प्रत्याशी रविंदर सिंह नेगी जी को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
गोपाल प्रसाद खटीक (आरटीआई सेवक )
भारत गठबंधन समर्थित
प्रत्याशी दिल्ली जनता पार्टी
पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र 57
मो. 7678261884,9910341785
ईमेल: sampoornkranti2025@gmail.com
#DelhiElection2025 #ArvindKejriwal #AAP #BJP #Congress #mandawali
#DelhiJantaParty ##DJP #EastDelhi
#EVM #Delhi #India #politicalgyan #PoliticalNews #DelhiElections
#BHARAT #GopalPrasad #Patparganj
#whistle #RTI #RTISewak #RTIActivist
#दिल्लीविधानसभाचुनाव2025 #पूर्वीदिल्ली
#अरविंदकेजरीवाल #आमआदमीपार्टी #आप
#भाजपा #बीजेपी #कांग्रेस #दिल्लीजनतापार्टी
#ईवीएम #दिल्ली #भारतगठबंधन #पटपड़गंज
#सीटी #गोपालप्रसादखटीक #आरटीआईसेवक
#मंडावली
............................….......
पटपड़गंज विधानसभा चुनाव परिणाम निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध है:
https://www.aajtak.in/elections/assembly-chunav/delhi/candidate-gopal-prasad-750
https://www.amarujala.com/election/vidhan-sabha-elections/delhi/candidates/gopal-prasad-delhi-janta-party-2025-patparganj-57-delhi
https://www.jansatta.com/elections/patparganj-delhi-assembly-election-chunav-result-2025-live-winner-runner-up-candidates/3817863/
https://navbharattimes.indiatimes.com/elections/delhi-assembly-elections/patparganj-constituency-57
https://hindi.oneindia.com/patparganj-assembly-elections-dl-57/
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें