अन्य लोकसभा क्षेत्र एवं 77 वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन प्रणाली के नियमों में असमानता, मनमानीपूर्ण नियम अपनाए जाने के कारण निर्वाचन अधिकारी एवं चुनाव प्रेक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने के संबंध में की गई मांग

---------- Forwarded message --------- From: Gopal RTI Date: Tue, May 14, 2024, 9:28 PM Subject: अन्य लोकसभा क्षेत्र एवं 77 वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन प्रणाली के नियमों में असमानता, मनमानीपूर्ण नियम अपनाए जाने के कारण निर्वाचन अधिकारी एवं चुनाव प्रेक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने के संबंध में। To: दिनांक : 14.05.2024 सेवा में, श्रीमान मुख्य निर्वाचन आयुक्त महोदय, भारत निर्वाचन आयोग, अशोक रोड, नई दिल्ली-110001 विषय: अन्य लोकसभा क्षेत्र एवं 77 वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन प्रणाली के नियमों में असमानता, मनमानीपूर्ण नियम अपनाए जाने के कारण निर्वाचन अधिकारी एवं चुनाव प्रेक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने के संबंध में। महोदय, सविनय निवेदन यह है कि समान नागरिक अधिकार के मूल कर्तव्य एवं मताधिकार तथा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के विपरीत उम्मीदवार की अहर्ताएं योग्यताएं, चालान फार्म लेने के लिए भी दस प्रस्तावकों को लाने की अनिवार्यता और नामांकन फॉर्म लेने में विसंगतियां आम नागरिक के संवैधानिक मूल अधिकारों का हनन 77 वाराणसी संसदीय क्षेत्र में देखने को मिल रही है। प्रार्थी त्रिभुवन प्रसाद, भारतीय किसान मजदूर यूनियन अराजनीतिक रेल संघर्ष मोर्चा, देश के पीड़ित शोषित आम जनमानस के आवाज के साथ प्रस्तावित निर्दलीय उम्मीदवार है। प्रार्थी के लगातार 6 मई से सतत प्रयासों से दिनांक 7. 5.2024 को प्रथम दिवस निर्वाचन प्रक्रिया करवाई के तहत 77 वाराणसी संसदीय क्षेत्र के कार्यालय से अमानत राशि के लिए चालान फॉर्म प्राप्त कर भारतीय स्टेट बैंक का मुख्य शाखा वाराणसी से बनवाकर निर्वाचन कार्यालय पहुंचा तो बोला गया कि आज का समय समाप्त हो गया दिनांक:8 मई 2024 को पुनः निर्वाचन कार्यालय पहुंचे जहां पर लाइन लगाकर सुबह 10 बजे से 3 बजे तक खड़े रहे। निर्वाचन कार्यालय की धीमी गति और वाराणसी संसदीय क्षेत्र के पोषित भाजपा के गुंडो का आतंक निर्वाचन कार्य को बाधित एवं धीमी करने में लगा रहा। केंद्रीय सरकार के दबाव एवं पक्षपातपूर्ण और असंवैधानिक कृत्य, कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे, सोशल मीडिया में चल रहे व्हाट्सएप ग्रुपों से जांच कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और अंत में समय सीमा समाप्त बता कर सभी को वापस कर दिया गया। दिनांक 9.5.2024 को पुनः 77 वाराणसी संसदीय क्षेत्र कार्यालय पहुंचे।उनके नियमों का पालन करते हुए इस भीषण गर्मी में लाइन में खड़े रहे जहां ना पीने के पानी की व्यवस्था थी, ना छाया की व्यवस्था बनबाई गई। सजायाफ्ता कैदियों की भांति चारों तरफ बैरिकेट्स जाली लगाकर भारी भरकम पुलिस प्रशासन द्वारा डराया धमकाया जाने की हरकत पक्षपातपूर्ण चुनाव कार्यवाही का साक्षी बना गई, तब हम सब प्रस्तावित उम्मीदवारों द्वारा 77 वाराणसी संसदीय क्षेत्र के कार्यालय के सामने धरना दिए, जिसका गवाह स्थानीय मीडिया एवं स्थानीय अधिवक्तागण, कचहरी प्रांगण का आम जनमानस है। एक विशेष बात है कि प्रार्थी दिनांक: 7 मई 2024 को 77 वाराणसी संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को आवेदन के माध्यम से निर्वाचन नियमावली की लिखित जानकारी का आवेदन दिया, लेकिन आवेदन यह कहकर टालमटोल किया गया कि अभी डीएम साहब नहीं है। मैं जिला निर्वाचन कार्यालय विकास भवन गया, वहां पर लिपिक ने कहा अभी साहब नहीं हैं, तब कचहरी परिसर में आयुक्त महोदय मंडल वाराणसी के यहां पक्षपातपर्ण निर्वाचन प्रणाली के संदर्भ में प्रार्थना पत्र दिया, जिसकी प्रति मय सीलमोहर के मेरे पास सुरक्षित है।दिनांक: 10.5.2024 को निर्वाचन कार्यालय में पुनः लाइन में खड़े रहे अपने क्रम के इंतजार में। 2 बजे के बाद मेरा क्रम आया और मैं निर्वाचन कार्यालय में प्रवेश पाया। नामांकन फॉर्म लेते समय नया नियम बताया गया कि 10 प्रस्तावकों की सूची बनाकर परिचय पत्र, आधार कार्ड के साथ फोन नंबर सहित प्रस्तुत करिए नहीं तो नामांकन फॉर्म नहीं दिया जाएगा। जबकि यह नियम हमलोग अन्य जगहों लोकसभा 2024 के चुनावों में नहीं देखे और पाए हैं। फार्म जमा करते समय दस प्रस्तावकों सहित निर्वाचन कार्यालय में पूर्ण नियमों का पालन करने की प्रक्रियाओं का पालन करेंगे साथ में निवेदन है कि हम अनुबंध प्रस्तावकों के अलावा मनुष्य का जीवन प्राकृतिक है अगर उनमें से कोई बीमार पड़ गया तो अनुबंध प्रस्तावक का बहाना बनाकर नामांकन फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा, साथ में भाजपा के स्थानीय अराजक कार्यकर्तागण वार्ड पार्षद,विधायक गांव में सरपंच, प्रधान एवं राज्य सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन द्वारा प्रस्ताव को भय दिखाकर निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा खड़ी कर आम जनमानस निर्दलीय उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रणाली में भाग लेने के साथ-साथ मताधिकार के मूल अधिकारों के हनन की पक्षपातपूर्ण कारवाई की जा रही है। निष्पक्ष स्वस्थ लोकतंत्र परंपराओं संवैधानिक नियमों का समान रूप से पालन करना सुनिश्चित करते हुए, आम जनमानस नागरिक मतदाताओं का संरक्षण करते हुए निर्वाचन आयोग मतदान से संबंधित विज्ञापनों एवं चुनाव में हुए खर्चों की भरपाई आम जनमानस पर महंगाई बढ़ाकर टैक्स से ही वसूली कर आर्थिक समन्वय बनाता है। मतदान और अभ्यर्थी के बीच चुनाव प्रक्रिया होती है।अतः नागरिक के मूल अधिकारों का संरक्षण करते हुए चुनाव प्रक्रिया एक समान संपन्न कराया जाए। खास उम्मीदवारों के लिए वीआईपी प्रोटोकॉल और असमानता पक्षपातपूर्ण कार्य में रोक लगाते हुए मतदाताओं के अधिकार का संरक्षण किया जाए। अतः श्रीमानजी से निवेदन है कि इस और संवैधानिक कृत्य लोकतंत्र की हत्या की बारीकी से कानून विशेषज्ञों द्वारा जांच कर कर संपूर्ण निर्वाचन प्रणाली को रद्द किया जाए और 77 वाराणसी संसदीय क्षेत्र में नामांकन फॉर्म में विसंगतियां मताधिकार से वंचित करने वाले निर्वाचन अधिकारी की सेवाएं समाप्त की जाए। लोकतंत्र एवं भारतीय संविधान का संरक्षण कराए जाने की एवं मताधिकार बचाए जाने के दायित्व निर्वहन की महान कृपा करें। आपका विश्वासी_ त्रिभुवन प्रसाद सुपुत्र वंश गोपाल निर्दलीय प्रस्तावित उम्मीदवार वाराणसी लोकसभा क्षेत्र स्थायी पता: 65 पाण्डेय टोला, खम्हरिया खुर्द, पोस्ट - सितपुरा, जिला - सतना (मध्यप्रदेश) पिन :485446 मो.- 9752941267 दिनांक : 14.05.2024 स्थान : वाराणसी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरएसएस के किसी भी राष्ट्रीय प्रवक्ता ने तो एक शब्द भी नहीं बोला पीएम या पीएमओ को मैच के विरोध में

वर्ष 2014 के बाद प्रशासनिक निर्णयों, फाइल-नोटिंग्स और संभावित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग

क्या इस देश के नागरिक को गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए भी प्रशासन से इजाजत लेने की आवश्यकता है? : गोपाल प्रसाद खटीक आरटीआई सेवक