*पिंडरा वाराणसी निवासी प्रताप सोनकर की सुपुत्री "श्रुति सोनकर" ने स्वर्ण पदक जीतकर खटीक समाज का नाम रोशन किया। 25 से 27 अप्रैल तक लखनऊ के बाबू के डी सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रादेशिक कराटे प्रतियोगिता में भाग लेगी "श्रुति सोनकर"*
*कराटे : गौराकला में खेली गई जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता में 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम* *बालकों से ज्यादा बालिका कराटे में सर्वाधिक 45 खिलाड़ी* *जिला कराटे एसोसिएशन की ओर से जिलास्तरीय चैंपियनशिप 14 अप्रैल 2026 को गौराकला स्थित सेंट के सी स्कूल में खेली गई। इसमें जिले के 23 क्लबों और स्कूलों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 87 खिलाड़ियों का चयन प्रादेशिक कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसमें 45 बालिका 42 बालक काता और कुमिते की स्पर्धा में खेलेंगे। जिला कराटे संघ के सचिव दिलीप सैनी ने बताया कि यह प्रादेशिक कराटे प्रतियोगिता 25 से 27 अप्रैल तक लखनऊ के बाबू के डी सिंह स्टेडियम में खेली जाएगी।इस मौके पर गत वर्ष की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतनेवाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें जूनियर वर्ग की खुशी यादव और सब जूनियर वर्ग की खुशी प्रजापति को साईकिल, अवंतिका सिंह को खेल किट दी गई। इसके अलावा अनंत गुप्ता, लक्ष्य भारद्वाज अलख यादव आदि को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी सौरभ पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल शुरु कराया। इस मौके पर डॉ प्रमोद याद...